Need of Education and Career



Why Education is required?
हमारे सर्वांगीण विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान हैयह हमारे जीवन स्तर को उच्च बनाता है साथ ही जीवन शैली को बेहतर भी करता हैएक शिक्षित इंसान शिक्षित समाज की नींव रखता है और यदि हमारा समाज शिक्षित है मतलब हमारा पूर्ण भारत शिक्षित होता है| इस तरह से शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है हमारे जीवन में|

What subject and where to study?

जब भी शिक्षा की बात आती है यह समझना बहुत की आवश्यक होता है की विषयों का चयन कैसे किया जाये| किसी भी विद्यार्थी के लिए यह समझना बहुत आवश्यक होता है की वो वैसे विषयों का चयन करे जिसमें उसकी रुझान है क्युँकि जब तक आपके पसंदीदा विषय नहीं होंगे तब तक आप मन लगा कर उस विषय पर ध्यान नहीं देंगे| जिसका सीधा असर आपके रिजल्ट पे आएगा| ठीक उतना ही महत्वपुर्ण है शैक्षणिक संस्थान का चयन| आपको उसी संसथान में नामांकन करवानी चाहिए जहाँ आपकी रूचि हो| उज्जवल भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है की यह कदम सोच विचार के उठाई जाये|

What is Career and why it is important?
यह बहुत की महत्वपूर्ण सवाल है.....आधे से ज्यादा बच्चों को इसकी जानकारी भी नहीं होती और ना जाकरूकता है, बहुत आवश्यक है की विध्यार्तीयों को इसके महत्व की जानकारी दी जाये| उन्हें यह समझाया जाये की यदि आप सही समय पर सही निर्णय नहीं लेते तो जीवन के आयाम ही बदल जायेंगे और यदि करियर को सही समय पर सही दिशा नहीं दी जाये तो यह सिर्फ उस विद्यार्थी के लिए ही नहीं बल्कि पुरे समाज के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है|

What field and how to take up?
विद्यार्थी को इस बात की जानकारी भी अवश्य देनी चाहिए की किस क्षेत्र में जाना आपके लिए श्रेष्कर होगा इसकी समझ होक्युँकि आज के समय में फील्ड का चयन बहुत आवश्यक हैकोई आवश्यक नहीं की आप साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स के क्षेत्र में ही शिक्षा ग्रहण करे| इसके अलावा भी बहुत सारे क्षेत्र है जहाँ आप और भी बेहतर कर सकते है| आवश्यकता है की सही वक़्त पर सही जानकारी स्टूडेंट्स को दी जाये ताकि वो नयी दिशा की और अग्रसर हो सके और सफलता हासिल करे|

Government policies promote girl
सरकार ने ऐसी बहुत सारी पॉलिसी बनाई है जो बालिकाओं के शिक्षा के विकास के लिए कार्य करती है लेकिन इसकी सही जानकारी स्कूल और कॉलेज तक पहुँच नहीं पाती जिससे हमारी बालिकायें पूर्ण रूप से लाभान्वित नहीं हो पति है, यह बहुत आवश्यक है की पूरी जिम्मेवारी के साथ इन पॉलिसी की जानकारी इन बालिकाओं तक पहुंचाई जाये, इस कार्य के लिए हम सोशल मीडिया की सहायता भी ले सकते है और इसकी एक सूचि स्कूल और नोटिस बोर्ड पे भी लगाई जा सकती है जिससे बच्चों को जानने में आसानी होइस तरह से ज्यादा से ज्यादा बालिकायें लाभान्वित होंगी|

Loan for Education
मेघावी छात्रों के लिए सरकार ने लोन की भी व्यवस्था की है| बैंक से उचित दर पर एजुकेशन लोन की प्रवधान है और यह भी की आपके लोन के पैसे तब तक नहीं मांगे जाते तब तक आप अपनी शिक्षा पूरी करके नौकरी में नहीं जाते हैलेकिन इसके लिए यह आवश्यक है की आपकी चयन किसी व्यवस्थित संस्था में हुई हैइन सारी बातों की जानकारी स्टूडेंट्स को दी जानी चाहिए ताकि निर्भय होकर वो अपने भविष्य की योजना बना सके और उसमें सफल भी हो |

Various Entrance Exams and their preparation
आज की तारिक में स्टूडेंट के भविष्य को सही और सुढृण आकर देने हेतु बहुत सारे रास्ते खुल गए हैजरुरत इतनी है की बच्चों को सही वक़्त पर सही सलाह दी जाये ताकि उन्हें यह पता हो किस एग्जाम की तैयारी कैसे करनी है और क्या क्या आवश्यक है जो की आम तौर से स्टूडेंट्स को पता नहीं होता है जिसके चलते कभी कभी उन्हें अपनी पूरी साल भी बर्बाद करनी पड़ती हैसोशल मीडिया के माध्यम से भी ये जानकारी स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते है |

Preparation of CV and application
यदि शिक्षा के सारे पावदान को पार करके नौकरी तक पहुँचते है तो वहां पर ये बात ध्यान देने योग्य है की आपकी CV का स्वरुप क्या है| यदि आपकी CV प्रेसेंटेबल नहीं है तो आपके जानकार होने का भी बहुत फायदा नहीं हो पाता क्युँकि आपके पहुँचने से पहले आपकी CV पहुँचती है उनके पास जिनको आपका चयन करना होता हैइसलिए काफी एहतियात बरतते हुए किसी एक्सपर्ट या अनुभवी व्यक्ति से अपनी CV बनवानी चाहिएइसके साथ आप अपनी जो ऍप्लिकेशन्स तैयार करते है उसे भी काफी ध्यानपूर्वक तैयार करनी चाहिए| जब भी आप अपनी CV बना रहे होते है तो आप अपनी शैशणिक योग्यता के साथ साथ उन सारी योग्यताओ का भी विवरण करे जो आपने शिक्षा के अलावा प्राप्त किये है क्युँकि आपके CV को प्रेसेंटेबल बनाने में इनका भी बहुत बड़ा योगदान होता हैइन सब पर भी अलग से पॉइंट्स मिलते है जैसे स्पोर्ट्स, डांस, म्यूजिक|


Comments

Popular posts from this blog

About Aparaajita Social Welfare Foundation

Meet Shivani Gusai from Uttarakhand - ‘उड़न परी’